Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskलोक परिवहन बस चालक के खिलाफ कार्रवाई करें

लोक परिवहन बस चालक के खिलाफ कार्रवाई करें

आक्रोशित गौसेवको ने सौपा ज्ञापन


Deoli News 19 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में बुधवार रात बस स्टैंड के बाहर एक लोक परिवहन बस चालक की ओर से एक बछड़े को कुचलने के मामले में गोसेवकों का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान दर्जनों गौसेवकों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। यहां तक की इन लोगों ने लोग परिवहन बसे बंद करने की भी मांग की है।

वहीं देवली तहसीलदार वीरेंद्र सिंह एवं पालिका उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल को ज्ञापन सौंपकर बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। श्रीसांवरिया सेठ गौ सेवा समिति की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि बीती रात लोक परिवहन के बस चालक ने लापरवाहीपूर्वक एक नवजात बछड़े को कुचल दिया। जिसकी मौके पर मौत हो गई। देवली शहर में कोटा व जयपुर की ओर से प्रतिदिन दर्जनों लोग परिवहन बसे आती है। यह बसे शहर के पेट्रोल पंप चौराहे से लेकर बस स्टैंड तक तेज रफ्तार से गुजरती है। इनके चालकों को परस्पर निकलने की बहुत जल्दी होती है। इसकी वजह से छोटे बच्चे, बुजुर्ग व महिलाओं के साथ हादसा होने की गुंजाइश रहती है। कई बार शिकायत की गई तो यह चालक गाली गलौज पर उतारू हो जाते हैं।

लिहाजा इन बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने, मामला दर्ज करने व उन्हें पाबंद करने की मांग की है। इस दौरान को सेवा समिति के अलावा रोडवेज कर्मचारी भी शामिल थे, जिन्होंने भी अपनी समस्या बताई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d