Deoli News 19 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ चौकी प्रभारी एवं हेडकॉन्स्टेबल बद्रीलाल यादव गुरुवार को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। दरअसल अंडर डिपार्मेंट पदोन्नति परीक्षा 2023 में हुई। जिसका इंडोर एग्जाम अजमेर में हुआ।
वही गुरुवार को टोंक मुख्यालय पर अजमेर रेंज आईजी ओमप्रकाश, जीआरपीएफ एसपी राममूर्ति जोशी, टोंक पुलिस अधीक्षक संजीव नैन के बोर्ड ने इंडोर परीक्षा में पास हुए सदस्यों की आउटडोर परीक्षा ली। इसके बाद परिणाम घोषित किए गए। इसमें हेड कॉन्स्टेबल बद्रीलाल यादव सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति हुई है। पदोन्नति के बाद यादव विभागीय ट्रेनिंग पर जाएंगे। यादव पूरे देवली सर्कल से एक मात्र हेडकांस्टेबल है, जो सहायक उपनिरीक्षक बने हैं। जबकि जिलेभर से 9 हैडकांस्टेबल एएसआई बने हैं।



