Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsश्री नेमिनाथ भगवान की दूसरी पदयात्रा पहुंची

श्री नेमिनाथ भगवान की दूसरी पदयात्रा पहुंची


Deoli News 19 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भगवान चन्द्रप्रभु अग्रवाल दिगम्बर जैन मन्दिर देवली से गुरुवार को श्रीनेमिनाथ भगवान की दूसरी पदयात्रा अग्रवाल समाज चौरासी युवा परिषद के तत्वावधान रवाना हुई।

पदयात्रा सुबह 5 बजे रवाना हुई। जिसे समाज के लोगों द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इससे पहले सभी यात्रियों का युवा परिषद के अध्यक्ष जितेन्द्र जैन एवं मंत्री राहुल जैन द्वारा माल्यार्पण एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। युवा परिषद के प्रवक्ता विकास जैन ने बताया कि पदयात्रा के रथ में भगवान नेमीनाथ की झांकी सजाई गई। जैन धर्म के भजनों के साथ सभी श्रद्धालु पदयात्रा में नाचते गाते पदयात्रा के लिए रवाना हुए। पदयात्रा में पंकज जैन, राजेश जैन, हरीश जैन, प्रशांत बाबू जैन, लालचन्द जैन सुनील जैन, बसन्त जैन, जीतू जैन, नवीन, मनोज, विकास जैन आदि सदस्यों ने अपनी सहभागिता निभाई। सावर पदयात्रा पहुंचने पर सभी श्रद्धालुओं को बस द्वारा चँवलेश्वर पार्श्वनाथ के दर्शनार्थ बस द्वारा ले जाया गया। यहां सभी ने वार्षिक महामस्तकाभिषेक में भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d