Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni News"खेल-खेल में सीखो तर्ज" पर बनाए विभिन्न विषय के मॉडल

“खेल-खेल में सीखो तर्ज” पर बनाए विभिन्न विषय के मॉडल

ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेले का आयोजन हुआ


Deoli News 4 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेले का आयोजन हुआ। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेले में मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रधानलाल मीणा थे।

उक्त मेले में देवली पंचायत समिति की 12 ग्राम पंचायतों से कुल 64 बालिकाओं ने भाग लिया। शिक्षक सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि किशोरी मेले में छात्राओं ने हिंदी-अंग्रेजी, गणित-विज्ञान, सामाजिक विज्ञान विषय आधारित खेल, चार्ट एवं प्रतिरूप बनाकर रोचक मेले का आयोजन किया।एसीबीईओ ने कहा कि इस प्रकार के मेले बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनके पढ़ाई के प्रति रुचि जागृत करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। मेला प्रभारी उपप्रधानाचार्य अनुराधा कलवार ने बताया कि किशोरी मेले में विषय आधारित कुल तीन जोन के सीनियर व जूनियर वर्ग में 6-6 टीमों ने अपने-अपने विषय एवं शैक्षणिक स्तर के अनुसार भाग लिया। भाषा सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान देवली गांव, द्वितीय स्थान राजमहल व तृतीय स्थान बंथली, भाषा जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान चांदसिंहपुरा, द्वितीय स्थान दूनी व तृतीय स्थान राजकोट ने प्राप्त किया।

इसी प्रकार विज्ञान-गणित सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान घाड़, द्वितीय स्थान गांवड़ी व तृतीय स्थान नासिरदा, विज्ञान-गणित जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान राजकोट, द्वितीय स्थान गावाड़ी व आंवा तृतीय स्थान बंथली, समाजिक विज्ञान सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान नासिरदा, द्वितीय स्थान चंदसिंहपुरा व तृतीय स्थान देवली गांव, सामाजिक विज्ञान जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान गावड़ी, द्वितीय स्थान दूनी व तृतीय स्थान आंवा ने प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को 500 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त छात्राओं को 300 रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को 200 प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर पुरुस्कृत किया गया। ब्लॉक स्तर पर चयनित छात्राओं को जिला स्तर पर आयोजित किशोरी मेले में भेजा जाएगा।

इस दौरान मंजू शर्मा, सत्यनारायण तिवाड़ी, सेवानिवृत शिक्षक रामलक्ष्मण गुप्ता, शांति देवी सेन, अनिल गौतम सहित विभिन्न विद्यालय से आए प्रभारी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d