Deoli News 7 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मेला शुरू हुआ। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि जिला स्तरीय विज्ञान मेले में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख सरोज बंसल, विशिष्ट अतिथि देवली प्रधान गणेशराम जाट, जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक मीना लसारिया, पालिकाध्यक्ष माया देवी बलाई थी।
जिला प्रमुख ने कहा कि इस प्रकार के मेले बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनके पढ़ाई के प्रति रुचि जागृत करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। मेला प्रभारी अतुल भारद्वाज ने बताया कि विज्ञान मेले में सीनियर और जूनियर मॉडल प्रतियोगिता सोमवार को हुई। जिसमें आहार भोजन, परिवहन, प्राकृतिक खेती, आपदा प्रबंधन, गणितीय संरूपण, कचरा प्रबंधन, संसाधन, दिव्यांग यूज, थीम पर मॉडल बनाए गए। मेले में मंगलवार को सतत भविष्य और स्वास्थ्य के लिए मोटा अनाज विषय पर विज्ञान सेमिनार तथा बुधवार को विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पीएम श्री संयोजक सुरेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि जिला प्रमुख सरोज बंसल ने विद्यालय के खेल मैदान में जिला परिषद द्वारा 10 लाख रुपए की लागत से बनाएं गए ट्रैक का लोकार्पण किया।
स्थानीय विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। यहां मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीमा पाराशर, पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुखलाल वर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी चौथमल चौधरी, एसीबीईओ प्रधान लाल मीणा, जिला परिषद सदस्य मनराज सैनी, पूर्व सरपंच भंवर लाल जाट, मोहन लाल बैरवा, सुशील बज, अतुल पाराशर, पदम अजमेरा, दशरथ लाल पारीक, सत्यनारायण तिवाड़ी आदि थे।



