Deoli News 7 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के दौलता मोड़ स्थित उपपरिवहन कार्यालय का सोमवार को जिला परिवहन अधिकारी संपत राम वर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाएं भी देखी।
दरअसल निरीक्षण को लेकर वर्मा दोपहर 2 बजे यहां उपपरिवहन कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बच्चों की ओर से दिए जा रहे टेस्ट की जांच की। वही लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले बच्चों की ट्रायल देखी। कार्यालय में घूमकर साफ सफाई की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और हर वक्त साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय के सुरक्षाकर्मियों से भी बातचीत की। इसके अलावा जिला परिवहन अधिकारी ने उपपरिवहन कार्यालय देवली के नए बनने वाले भवन की आवंटित भूमि का भी अवलोकन किया। इस दौरान परिवहन निरीक्षक अशोक जाट, कर्मचारी रवि कुमार, यातायात सलाहकार योगेश श्रीमाल आदि मौजूद थे। अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों ने जिला परिवहन अधिकारी को जानकारी दी।



