Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskचूर हुआ लंकेश का अहं, श्रीराम के बाण से हुआ वध

चूर हुआ लंकेश का अहं, श्रीराम के बाण से हुआ वध

“दशहरा महोत्सव”


Deoli News 12 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विजयदशमी का पर्व शनिवार को शहर के हायर सेकेंडरी परिसर में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान हल्की बारिश भी हुई। 

विजयदशमी के मौके पर नगर पालिका मंडल की ओर से कार्यक्रम स्थल पर आतिशबाजी की गई। इस दौरान शाम करीब 6:15 बजे शहर के मुख्य बाजार से होते हुए श्रीराम की सेना कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जहां श्रीराम व रावण के बीच संवाद हुआ। युद्ध के अंतिम पलों में भगवान श्रीराम ने बाण छोड़ा। जिसे अहंकार के प्रतीक रावण समेत मेघनाथ व कुंभकरण जल कर राख हो गए। इससे पहले श्रीराम की सेना ने कार्यक्रम स्थल पर शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन करतब दिखाएं। इस मौके पर पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, नगर पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन, पुलिस उप अधीक्षक रामसिंह जाट, देवली थाना प्रभारी राजकुमार नायक, पार्षद भीमराज जैन, सत्यनारायण सरसड़ी, लोकेश लक्षकार, छाया चौधरी, संजय सिंहल, पवन सिंहल, महेंद्र बैरवा, शानू अब्बासी समेत जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

नगर पालिका की ओर से जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। वहीं रावण दहन के बाद भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। इस मौके पर हजारों लोग मौजूद थे। वही हायर सेकेंडरी स्कूल के स्टेट बैंक चौराया एवं पेट्रोल पंप की ओर दोनों गेट खोले गए। जिससे लोग निकल सके। हालांकि फिर भी कुछ देर के लिए एसबीआई मार्ग की ओर जाम लग गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d