Deoli News 14 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतीय मानक ब्यूरो जयपुर शाखा के तत्वाधान में विश्व मानक दिवस पर सोमवार को सदैव गुणवत्ता के प्रति सजग रहने के लिए पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में सोमवार को सपथ दिलाई गई।
प्रधानाचार्य भंवरलाल कुमार ने बताया कि देश में क्वालिटी इकोसिस्टम को बेहतर करने के लिए निरंतर प्रयास एवं विश्व मानक दिवस के उपलक्ष में गुणवत्तापूर्ण उत्पाद खरीदने तथा दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से भारतीय मानक ब्यूरो की जयपुर शाखा के तत्वाधान में शपथ दिलाई गई विकसित भारत के संकल्प के प्रति प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार नागरिक के रूप में मानकीकरण में योगदान, मानक सामानों की खरीदारी, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन और सेवाओं की मांग के लिए लोगों में जागृति के लिए यह शपथ दिलवाई गई। शिक्षक सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो शाखा जयपुर द्वारा एक गूगल फॉर्म यूट्यूब लिंक और क्यूआर भी उपलब्ध करवाया गया जिसके माध्यम से विभिन्न संस्थाओं, संगठनों, कार्यालयों कारखानों में शपथ दिलाई गई।



