Deoli News 16 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नासिरदा में बुधवार को कलस्टर स्तरीय हिन्दी विषय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें बीजवाड, मालेडा, डाबर कला, थावला, नासिरदा, रतनपुरा, हिसामपुर विद्यालयो के हिन्दी के सभी शिक्षक, शिक्षिकाए शामिल हुई।
कार्यशाला का उद्देश्य हिन्दी भाषा शिक्षण को रूचिकर बनाना, स्वयं कर सीखने के अवसर उपलब्ध करवाना, सीखने की प्रक्रिया को आनंददायी बनाना है। एनईपी 2020 के अनुसार कक्षा 3 के छात्रो लिखना, धारा प्रवाह पढ़ना, पढ़कर अभिव्यक्त करना आना चाहिए। इसके लिए निपुण भारत मिशन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यशाला का आयोजन अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजन किया गया। इस अवसर पर अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन के ब्लॉक रिसोर्स पर्सन राजेश शर्मा ने सहयोग किया। वहीं सुगनचन्द कुमावत, शैतान मीणा ने कार्यशाला में विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन किया। इससे पहले प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने कार्यशाला का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
इसी तरह जयकुमार जैन प्रधानाचार्य राऊमावि देवडावास ने राऊमावि जलेरी व नोनपुरा विद्यालयों का निरीक्षण किया। शाला संबलन के तहत शाला संबधी रिकार्ड का अवलोकन किया। साथ ही बच्चो के शैक्षणिक स्तर जांचा। एमडीएम का भी निरीक्षण किया व पौधारोपण देखा। यह जानकारी शाला मीडिया प्रभारी शिक्षक तुलसीराम गौतम ने दी।


