Deoli News 24 अक्टूबर ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा में हो रहे उपचुनाव में इस बार भी वहीं समीकरण रहे है, जिनको लेकर पिछले दिनों भारी जद्दोजहद चली। दोनो पार्टियों ने जातिगत समीकरणों की अनदेखी नही की और साथ ही ये भी ध्यान रखा कि बीजेपी का गुर्जर वोट बैंक बिखर नही जाए तो कांग्रेस ने भी इस बात का पूरा ख्याल रखा कि मीणा वोट छूटकर किसी अन्य पाले में कतई नही जाए।
बीजेपी ने राजेन्द्र गुर्जर को तो कांग्रेस ने केसी मीणा को टिकट देकर यह साबित कर दिया है। देवली उनियारा सामान्य सीट पर उक्त दोनों जातिगत समीकरण सदैव हावी रहेंगे। हालांकि कांग्रेस ने पहली बार उनियारा क्षेत्र के निवासी केसी मीणा को टिकट देकर मुकाबले को रोचक बना दिया है। उधर बीजेपी ने भी डेमेज कंट्रोल करते हुए दो मंत्रियों समेत 8 विधायकों की पूरी फ़ौज विधानसभा क्षेत्र में उतार दी है, जिससे अब साफ प्रतीत हो रहा है कि बीजेपी इस बार ये सीट कब्जाने के मूड में है। ये बात अलग है कि आने वाले दिनों में मतदाताओं को रुख किस और जाएगा। लेकिन सच है क़ई चुनावों के बाद न बीजेपी और न कांग्रेस सामान्य सीट पर परम्परागत टिकट देने की परिपाटी को नही तोड़ पाई। ये पहला मौका है जब कांग्रेस ने उनियारा के लोकल उम्मीदवार केसी मीना को टिकट दिया है।



