Deoli News 24 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में राज्य सरकार व शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई।
शाला के उप प्रधानाचार्य लादूलाल मीना एवं व्याख्याता सीमा शेर ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भारत में रियासतों के एकीकरण के योगदान की जानकारी दी। इस दौरान अनुराधा कलवार, मुकेश गुर्जर, सोना मीना, रेखा मीना, संगीता जैन, शिवजी लाल जाट, श्वेता माथुर आदि स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। राऊमावि देवडावास में विधानसभा उपचुनाव 2024 के तहत छात्र छात्राओं की गृहकार्य की कापी में प्रधानाचार्य की मोहर लगाई गई। प्राचार्य जय कुमार जैन ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्र छात्राओं द्वारा रंगोली बनाकर मतदान के लिए प्रेरित किया। साथ ही मानव शृंखला बनाई गई। इसके अलावा विश्व एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर रघुनंदन पंचोली व्याख्याता रामदयाल बैरवा, दौलत सिंह चौहान, अध्यापक प्रभात चौधरी, ममता, कमलेश कुमार, झीलमवती छीतर लाल सैनी, नवरत्न मीणा सरपंच देवडावास धर्मराज मीणा, ग्राम विकास अधिकारी अंजली वर्मा आदि कार्मिक उपस्थित थे।
यह जानकारी शाला मीडिया प्रभारी शिक्षक तुलसीराम गौतम ने दी। स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली गांव के छात्र छात्राओं ने रंगोली बनाकर लोगों को मतदान करने का संदेश दिया।


