Deoli News 26 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र गुर्जर का देवली शहर में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन 26 अक्टूबर रात 7 बजे अटल उद्यान के पास गांधी कॉम्पलेक्स में होगा।
इस दौरान मंत्री, विधायक, पार्टी जिलाध्यक्ष समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। शहर भाजपा मंडल महामंत्री ने बताया कि चुनाव कार्यालय उद्घाटन में पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, ऊर्जा व जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा, केकड़ी विधायक एवं मंडल प्रभारी शत्रुघ्न गौतम, जिलाध्यक्ष अजित सिंह मेहता, बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर समेत कई पार्टी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव के सफल संचालन के लिए बूथ अध्यक्ष के लिए दो पदाधिकारी नियुक्त किए है, जो प्रतिदिन की रिपोर्ट पूर्व मंडल अध्यक्ष आरपी धाकड़ को देंगे। साथ ही शक्ति केंद्रों पर भी प्रभारी लगाए गए है।



