अवैध डोडा चुरा बेचने के मामले में तीन माह से था फरार
Jahazpur News 4 नवम्बर (मोहम्मद आजाद नेब) पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्र कुमार पारीक के सुपरविजन मे शक्करगढ़ थानाधिकारी हेमराज मीणा ने संयुक्त टीम का गठन कर अवैध मादक पदार्थ विक्रय करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
शक्करगढ़ थानाधिकारी हेमराज मीणा ने बताया कि 15 जुलाई को दौराने नाकाबंदी एसएचओ हनुमाननगर द्वारा एक कार मारूति सुजुकी को पकड़कर मौके से वाहन से 72 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जब्त किया था। जिस पर एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसन्धान थानाधिकारी हेमराज को दी गई थी। मामले में आरोपी पिन्टु सारण पुत्र जग्गाराम जाट निवासी थबुकड़ा थाना बनाड़ जिला जोधपुर ग्रामीण के द्वारा प्रकरण में जब्त अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा विक्रय करना पाया। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई टीम में पुलिसकर्मी योगेश, कल्याण, भंवरलाल थे।



