मतदान दलों को दिया जा रहा द्वितीय प्रशिक्षण
Desk News 4 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा उपचुनाव के सफल आयोजन के लिए मतदान अधिकारियों द्वितीय प्रशिक्षण 4 से 6 नवंबर (पीआरओ, पीओ-1, पीओ-2 एवं पीओ-3) का प्रशिक्षण कृषि प्रशिक्षण केंद्र टोंक में आयोजित किया जा रहा है।
सामान्य पर्यवेक्षक आशीष ठाकरे ने प्रशिक्षणार्थियों को राज्य निर्वाचन विभाग के निर्देशों की पालना करते हुए प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने के लिए प्रेरित किया, ताकि मतदान दिवस पर आने वाली समस्याओं से बचा जा सके। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कार्यालय से शाखा प्रभारी रामेश्वर प्रसाद चौधरी ने बताया कि पहले दिन 138 पीआरओ, एवं 99 पीओ-1 को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान एसएलएमटी विमल कुमार जैन, कृष्ण गोपाल शर्मा, भंवरलाल, महेश दाधीच, राजूलाल यादव, अशोक मीणा एवं मास्टर ट्रेनर ने माकपॉल प्रक्रिया, मतदान अधिकारी, प्रथम, द्वितीय व मतदान अधिकारी तृतीय के बारे में समझाते हुए ईवीएम मशीन के संचालन का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान सूरज चौधरी, प्रवीण चौधरी एवं शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे।
मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
विधानसभा उपचुनाव-2024 के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने विधानसभा क्षेत्र देवली-उनियारा क्षेत्र में मतदान दिवस 13 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।



