Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpभाजपा प्रत्याशी ने नेताओं के साथ किया जनसंपर्क

भाजपा प्रत्याशी ने नेताओं के साथ किया जनसंपर्क


Deoli News 5 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर ने सोमवार को देवली शहर में जनसंपर्क किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन ने प्रत्याशी का 51 किलो माला पहनाकर स्वागत किया।

इसे लेकर प्रत्याशी के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा देवली शहर का पैदल जनसंपर्क आयोजित किया गया। इसमें विधायक शत्रुघ्न गौतम, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम पोसवाल, भाजपा शहर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत, पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन सहित कई जनप्रतिनिधि एवं भाजपा के कार्यकर्ता शामिल थे। भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर का कई जगहों पर माला पहनकर स्वागत किया गया। जनसंपर्क पेट्रोल पंप चौराहे से शुरू होकर एसबीआई बैंक सर्कल होते हुए, बस स्टैण्ड, छतरी चौराहा, पटवा बाज़ार, जहाजपुर चुंगी नाका, छतरी चौराहा, ममता सर्कल, अंबेडकर सर्कल, दुर्गामाता मंदिर बंगाली कॉलोनी से वापस छतरी चौराहा होते हुए पार्टी के चुनाव कार्यालय पर समाप्त हुआ। जनसंपर्क के माध्यम से भाजपा नेताओं ने पार्टी प्रत्याशी को वोट दिए जाने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d