Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationस्कूलों का निरीक्षण का निर्देश दिए

स्कूलों का निरीक्षण का निर्देश दिए


Deoli News 9 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा ने शनिवार को उप तहसील नासिरदा क्षेत्र में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुरा टैंक, संग्रामपुरा का निरीक्षण किया।

उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबरकलां, बीजवाड राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बडला में शैक्षिक संबलन दिया। दीपावली अवकाश बाद दिए गए गृहकार्य वर्क बुक में अभ्यास पत्र की जांच करने के निर्देश दिए। कक्षा में जाकर बच्चों से संवाद कर शैक्षिक जानकारी ली। निपुण भारत मिशन के तहत राष्ट्रीय शैक्षिक सर्वेक्षण परीक्षा की तैयारी के लिए साप्ताहिक टेस्ट लेकर स्तर सुधार के लिए कहा। प्रधानाचार्य प्रेमलाल मीना ने बताया कि कक्षा 9 से 12 के छात्र छात्राओं को परीक्षा उन्नयन के लिए मासिक टेस्ट लिया जा रहा है। प्राथमिक स्तर पर के बालकों स्तर अच्छा पाया गया। शिक्षण अधिगम सामग्री का उपयोग कर रहें है। रीडिंग कोर्नर बना हुआ है। लाइब्रेरी से पुस्तकें वितरण किया जा रहा है।

यहां उप प्रधानाचार्य नीरज जैन, व्याख्याता पारस मीना, हनुमान जाट, सावरमल कुमावत, मनीषा मीणा, राजेश वर्मा, अनिता मीणा, सीमा जाट, शिवपाल मीणा, सुगन चन्द कुमावत उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d