समाज से कुरीतियों खत्म करने पर हुई चर्चा
Deoli News 9 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हैहय क्षेत्रीय कलाल समाज संस्थान देवली द्वारा श्रीविष्णु के 24 वे अवतार श्री राजराजेश्वर सहस्त्र बाहु अर्जुन जयंती पर शुक्रवार को सिद्धि विनायक रिसॉर्ट जयपुर रोड पर समारोह हुआ। यह आयोजन समाज के अध्यक्ष डॉ. रतन लाल सुवालका, पूर्व प्रोफेसर के अध्यक्षता में संम्पन्न हुआ।
वहीं सत्यनारायण मेवाडा अध्यक्ष सर्व वर्गीय कलाल समाज अध्यक्ष पुष्कर धर्मशाला ने मुख्य अतिथि रामेश्वर प्रसाद सुवालका, विशिष्ट अतिथि माया सुवालका कलाल सामाज महासभा की प्रदेशाध्यक्ष ने विशिष्ट अतिथि रूप में शिरकत की। इन सभी समाज के प्रमुख लोगों द्वारा सम्मान के किया गया। डॉ. सुवालका ने अतिथि स्वागत उद्बोधन के साथ सामाजिक उत्थान एवं कलाल समाज संगठन को मजबूत करने की अपील की। समारोह के सफल आयोजन के लिए भामाशाह द्वारा किए गए सहयोग की अतिथियों ने प्रशंसा की व उनका साफा पहनकर स्वागत किया। इसके अलावा समाज के वरिष्ठ नागरिकों का भी सम्मान किया गया। अतिथि रामेश्वर प्रसाद सुवालका ने समाज में प्रचलित कुरीतिओं के प्रभावी निदान पर जोर दिया। माया सुवालका ने समाज में महिला सशक्तिकरण का महत्व बताया और कलाल समाज में महिला अध्यक्ष का चुनाव कर पार्वती देवी मेवाडा को सर्व सम्मति से अध्यक्ष घोषित किया। अतिथियों ने नव गठित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण करवाई एवं समाज की शिक्षा क्षेत्र, सरकारी सेवा में नियुक्ति सेवानिवृत वरिष्टजनो को शील्ड सौपकर सम्मानित किया।
वहीं कार्यक्रम संयोजक सम्पतराम सुवालका व उनकी टीम की समारोह में प्रशंसा की गई। मंच संचालन पूर्व प्रिंसिपल कैलाश चन्द्र सुवालका एवं ऐश्वर्या सुवालका ने किया।


