Deoli News 12 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पलाक्षी प्री-स्कूल के नन्हें-मुन्हें बच्चों ने मंगलवार को गुरुद्वारा में गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन किए। गुरुद्वारा में ज्ञानीजी ने बच्चों को गुरु नानक जी के जीवन उनके आदर्शों और उनके मार्गदर्शन पर चलने की प्रेरणा दी।
वहीं सभी स्टाफ और बच्चों को गुरुनानक जी के जीवन आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प दिलाया। गुरुद्वारा ज्ञानी ने बताया कि विद्या और गुरु का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। नन्हें मुन्हें बच्चों ने मत्था टेककर ज्ञानीजी से आर्शीवाद लिया। इस मौके पर बच्चों को बिस्किट वितरित किए गए। इस मौके पर स्कूल संचालक रोहित जैन व सोनम जैन भी मौजूद थे।


