Deoli News 2 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पेट्रोल पंप चौराहे से गत 3 दिन पूर्व लापता हुए युवक की बनास नदी में डूबने की आशंका को लेकर देवली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सोमवार को दूसरे दिन तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि इस दौरान एसडीआरएफ की टीम पुलिया के बाई ओर युवक की तलाश कर रही है। हालांकि एसडीआरएफ की टीम नदी में घूम-घूमकर संभावित जगहों पर सर्च अभियान चला रही है। इसे लेकर देवली थाना प्रभारी राजकुमार, हेड कांस्टेबल रामेश्वर लाल, पुलिसकर्मी नरेंद्र समेत मौजूद है, जो स्थानीय लोगों की मदद से भी एसडीआरएफ की टीम को गाइड कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राजकोट निवासी एक युवक के बनास में डूबने की आशंका को लेकर यह सर्च अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि उक्त युवक की स्कूटी केकड़ी इलाके में बरामद हुई थी। वही कुछ लोगों का कहना है कि एक युवक बनास पुलिया से छलांग लगाई थी। लिहाजा इसी आशंका के चलते नदी में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उधर, कोई जानकारी नहीं मिलने से परिजन चिंतित है। पुलिस हर एंगल से युवक की तलाश कर रही है।



