Deoli News 2 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर से पिछले दिनों लापता हुए युवक का पता लगाने एवं कथित मारपीट के दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर युवक की पत्नी समेत लोगों ने सोमवार को उपखंड अधिकारी देवली और पुलिस उप अधीक्षक के नाम ज्ञापन दिया है।
ज्ञापन में युवक की पत्नी आरती योगी ने बताया कि उसके पति दिनेश कुमार योगी के लापता होने की गत 30 नवंबर को पुलिस थाना देवली में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। वहीं गत 29 नवंबर को उनके पति दिनेश कुमार स्कूटी लेकर सुबह 10 बजे बाजार के लिए गए। इसके बाद उनका कोई पता नहीं लगा। वही उनके दोस्त सुरेश मीणा से बात की तो उन्होंने घर नहीं पहुंचने की बात बताई। महिला ने आरोप लगाया कि 29 नवंबर को शाम अजमेर कोटा बाईपास स्थित एक नॉनवेज होटल पर दिनेश योगी और सुरेश के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। जिससे बचकर पीड़ित दिनेश ने भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद दिनेश का कहीं कोई पता नहीं लगा। मामले की निष्पक्ष जांच कर युवक की तलाश करने एवं मारपीट के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई।
ज्ञापन सौंपने में राजेश कुमार, हरजीलाल, पृथ्वीराज, दिनेश, जगबीर, जगदीश प्रसाद समेत लोग शामिल थे। उधर, नेगडिया पुलिया पर अपराह्न 3 बजे तक सर्च अभियान की टीमों को कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस टीम में डूबने की आशंका को लेकर नदी में तलाश कर रही है।


