Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsसंजय नवयुवक मंडल अध्यक्ष मनोनीत

संजय नवयुवक मंडल अध्यक्ष मनोनीत

Deoli News 2 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रजापति समाज की नवयुवक मंडल की कार्यकारणी के चुनाव गत दिनों संरक्षक व चुनाव प्रवेशक अनिल प्रजापति व धनराज प्रजापति की मौजूदगी में हुए। इस दौरान अध्यक्ष सहित नए पदाधिकारियों को माला पहनाई गई।

इसमें संजय प्रजापति को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर हुक्मचंद प्रजापत, कोषाध्यक्ष लोकेश प्रजापत, मनोज प्रजापत को, सचिव बाबूलाल प्रजापत, प्रचार व संगठन मंत्री ओम प्रकाश तारा चंद प्रजापत, व्यवस्थापक सीताराम, अनुज प्रजापति को मनोनीत किया। जबकि संगठन का प्रवक्ता ओम प्रकाश प्रजापति को बनाया गया। बैठक में संरक्षक सत्यनारायण प्रजापत व आशाराम प्रजापति ने संगठन के कार्य व दायित्व बताए और छात्रावास, शिक्षा, समाज के लिए मिलकर कार्य करने को कहा। वही आगामी दिनों में टोंक में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में योग्य प्रतिभाओं का पंजीकरण करने को कहा। इसके अलावा जनवरी माह में भक्तशिरोमणि माता श्रीयादे जयंती मनाने का भी निर्णय लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d