आगामी 8 से 10 दिसंबर तक चलेगा अभियान, जिम्मेदारियां सौपी
Deoli News 2 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर सोमवार को देवली के खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उन्हें अभियान की क्रियान्विति के संबंध में समझाया गया।
चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. राजकुमार के अनुसार आगामी 8 से 10 दिसंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इसमें 0 से 5 के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसे लेकर कार्यकर्ताओं व सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि देवली में 3 हजार 211 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए शहर में 22 बूथ और 45 कार्यकर्ता ड्यूटी देंगे। इसे लेकर सुपरवाइजर पवन जैन, धनेश वर्मा, सुरज्ञान यादव, डॉ. सुधा मंगल, डॉ. राहुल सांवरिया व सभी की मॉनिटरिंग के लिए चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है। शिविर में बीसीएमओ डॉ. जगदीश मीणा, रणजीत सिंह मौजूद थे। वहीं चिकित्सा अधिकारियों ने पल्स पोलियो अभियान में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को खुराक पिलाने की बात कही है।



