Deoli News 2 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायक संघ के तत्वावधान में आगामी 6 दिसम्बर को जयपुर के शहीद स्मारक पर महापड़ाव होगा।
इसमें देवली ब्लॉक के पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायक भी भाग लेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध गौतम ने सभी पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायकों से इस आंदोलन में शामिल होने का आव्हान किया है। प्रदेश कार्यकारिणी एवं 33 जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सरकार से पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायकों का स्थाईकरण की मांग को लेकर यह महापड़ाव किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार से प्रथम चरण में पंचायत शिक्षक एवं सहायकों को स्थाई करने की मांग है।



