Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessबाल वैज्ञानिकों ने बनाएं चंद्रयान, सोलर सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक बोटिंग मशीन के मॉडल

बाल वैज्ञानिकों ने बनाएं चंद्रयान, सोलर सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक बोटिंग मशीन के मॉडल

आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल में विज्ञान मेला आयोजित


Deoli News 7 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल देवली में शनिवार को विज्ञान मेले का आयोजन हुआ। उक्त विज्ञान मेले ने छात्रो की रचनात्मक और नवाचार क्षमताओं को उजागर करने का अवसर दिया।

crime News : चोरियों का दौर चला, देवली के बावड़ी बालाजी मंदिर में हुई वारदात

वहीं अभिभावकों, छात्रों व शिक्षको का ध्यान आकर्षित किया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. एसएस. लड्डा व डॉ. राजकुमार ने किया। स्कूल के निदेशक मोहित अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथियों ने छात्रों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होने युवाओं में वैज्ञानिक जिज्ञासा और नवाचार को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान विद्यार्थियों के द्वारा कई प्रदर्शियां प्रस्तुत की गई। इसमें चन्द्रयान, सौलर सिस्टम, वाटर हारवेस्टिंग, हाईड्रो इलेक्ट्रसिटी प्लॉट, पवन चक्की तथा इलेक्ट्रोनिक बोटिंग मशीन आदि रोचक मॉडल प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या राजेन्द्र कौर ने सभी स्टॉफ व विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया व जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d