Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni News27 छात्राओं का स्कूटी के लिए चयन हुआ

27 छात्राओं का स्कूटी के लिए चयन हुआ


Deoli News 7 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा विभाग द्वारा सत्र 2023-24 की देवनारायण तथा काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना की अंतिम वरीयता सूची जारी कर दी गई है।

crime News : बैंक के कैशियर की बाइक चोरी हुई

इसमें राजकीय कन्या महाविद्यालय दूनी की 27 छात्राओं का चयन हुआ है। जिसमें 19 छात्राएं देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना तथा 8 छात्राएं काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में चयनित हुई है। चयनित छात्राओं में से कुछ छात्राओं को राज्य सरकार के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण करने पर 14 दिसंबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा स्कूटी वितरित की जाएगी। प्राचार्य गजेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि महाविद्यालय के स्थापना वर्ष 2021 से लेकर अब तक कुल 50 छात्राओं का चयन स्कूटी योजना के तहत हो चुका है।

जिसमें से 31 छात्राएं देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना तथा 19 छात्राएं काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में चयनित हुई है। साथ ही 23 छात्राएं प्रोत्साहन राशि योजना के लिए चयनित हुई है। जिनमें से गत सत्रों की अधिकांश स्कूटी वितरित कर दी गई है।

बाल वैज्ञानिकों ने बनाएं चंद्रयान, सोलर सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक बोटिंग मशीन के मॉडल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d