Deoli News 7 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा ने शनिवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुगलाना, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दौलतपुरा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय इनदौदा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धुंआ खुर्द का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान इन विद्यालयों में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर की जांच की गई। टीचर्स द्वारा विद्यार्थियों को वर्क हल करवाई जा रही बुक्स का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान अध्यापकों को नियमित वर्क बुक्स हल करवाकर प्रतिदिन जांचने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को परीक्षा तैयारी संबंधी आवश्यक जानकारी दी। कक्षा कार्य करवाने को भी कहा। इनके अलावा पुस्तकालयों की पुस्तके विद्यार्थियों को नियमित वितरण के लिए निर्देश दिए। सभी विद्यार्थियों की अपार आईडी शत प्रतिशत जनरेट को कहा। वहीं शिक्षकों को निश्चित योजना बनाकर बच्चों की अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी कराने की बात कही।



