Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई, देवली में 22 बूथ बने

पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई, देवली में 22 बूथ बने


Deoli News 8 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम की रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवली में शुरुआत हुई। इस मौके पर नन्हे बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान शुरू किया गया।

सामुदायिक अस्पताल देवली में नगर पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन ने खुराक पिलाकर पोलियो अभियान की शुरुआत की। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता, पल्स पोलियो नोडल अधिकारी डॉ. राहुल सांवरिया, शहर के सुपरवाइजर पवन कुमार जैन, धनेश कुमार वर्मा, सुरज्ञान यादव समेत चिकित्साकर्मी मौजूद थे। नोडल अधिकारी ने शहरवासियों से अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की बात कही। इसके लिए देवली में 22 बूथ बनाए गए हैं एवं 45 कार्यकर्ता नियुक्त किए गए हैं। देवली में 3 हजार 211 करीब बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है। यह अभियान 9 और 10 दिसंबर को भी चलेगा। पहले दिन खुराक पीने से वंचित रहे बच्चों के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d