Deoli News 7 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के ग्राम पंचायत लुहारी खुर्द में मुख्य अतिथि जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा एवं अध्यक्षता जहाजपुर प्रधान कौशल किशोर शर्मा की मौजूदगी में डीएमएफटीटी फंड से 6 अतिरिक कक्षा कक्षों के निर्माण कार्य का लोकार्पण हुआ।
इस दौरान अतिथियों ने फीता काटा एवं लोकार्पण पट्टिका का अनावरण किया। इन विकास कार्यों में ग्राम गांगीथला में 4 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से नई स्कूल बिल्डिंग का शिलान्यास है। कार्यक्रम में उप जिला प्रमुख शंकर सिंह गुर्जर, बृजराज सिंह खींची, जिला संयोजक जयसिंह मीणा, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज सैनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद सेन, रामकुंवार मीणा, पंचायत समिति सदस्य मोहित मीणा, गाडोली मंडल सयोजक जयराम मीणा, गुड़िया देवी, रमेश खटाना, सरपंच रामराज मीणा, राजेश शर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।



