Deoli News 10 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार एवं जिला कलक्टर के निर्देशानुसार सोमवार रात समीप की गावड़ी पंचायत में उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीना की मौजूदगी में रात्रि चौपाल आयोजित हुई।
इसमें ग्रामीणों की ओर से अलग-अलग विभागों के 17 परिवाद प्रस्तुत किए गए। उपखंड अधिकारी ने बताया कि इस दौरान रात्रि चौपाल में पीएचईडी के 5, राजस्व विभाग के 3, पंचायतराज के 6, पीडब्ल्यूडी के 2 एवं विद्युत निगम के एक परिवाद मिले। इनके लिए एसडीओ ने मौजूद अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में ग्राम पंचायत सरपंच, वार्ड पंच, ग्रामीण एवं विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
Crime news : घी के पीपे चुराने का आरोपी गिरफ्तार



