Deoli News 11 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिले की सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर 12 दिसंबर को अटल जन सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि राज्य के मुख्य सचिव के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के द्वितीय गुरुवार को पंचायत समिति मुख्यालयों पर सुबह 10 बजे से सायं 4ः30 बजे अथवा जनसुनवाई पूरी होने तक अटल जन सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।


