Deoli News 21 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गौरव पथ स्थित रवाना राजपूत धर्मशाला परिसर में गत 19 से 21 दिसंबर तक ब्लॉक देवली की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को” पढ़ाई भी पोषण भी” कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण दिया गया।
इसका प्रशिक्षण उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में ईसीसीई पाठ्यक्रम और शैक्षणिक दृष्टिकोण की बुनियादी समझ बढ़ाना है। वहीं 0 से 6 वर्ष तक के बच्चो में सुपोषण विकसित करना हैं। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओ से भी प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया गया। वहीं आधारशिला, नवचेतना, विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी, महिला पर्यवेक्षक, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के कार्मिक मौजूद थे।



