Deoli News 29 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कुचलवाड़ा रोड जैन कॉलोनी व शिव कॉलोनी के बीच पानी के ढलान के विवाद को लेकर शिव कॉलोनी के नाराज लोगों ने रविवार को कुचलवाड़ा रोड पर जाम लगा दिया।
सूचना पर हनुमान नगर पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक तौर पर स्थानीय लोगों को समझाकर मार्ग खुलवाया। जिससे कि यातायात सुचारू हो सका। दरअसल सरकार द्वारा विधायक मद से शिव कॉलोनी से जैन कॉलोनी बालाजी मंदिर तक का सड़क और नाली निर्माण का कार्य स्वकृति हुआ था। सड़क निर्माण के बाद नाली निर्माण को लेकर शिव कॉलोनी और जैन कॉलोनी में पानी के ढलान को लेकर विवाद बना हुआ था। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी थी। वही जहाजपुर से सार्वजनिक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता विजय यादव मौके पर पहुंचे।
जहां लोगों ने उन्हें अपनी परेशानी बताई। लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण के बाद भरे पानी से उनके मकान की नीवों को नुकसान हो रहा है। लिहाजा इसके निस्तारण की मांग की गई। इसे लेकर कनिष्ठ अभियंता की मौजूदगी में जैन कॉलोनी और शिव कॉलोनी के बीच का एक पॉइंट निर्धारित किया गया। जिसके आधार पर आधे हिस्से का ढलान जैन कॉलोनी की ओर होने के चलते वह पानी उस दिशा में जाएगा। जबकि शेष हिस्से में शिव कॉलोनी का पानी बड़े नाले में जाकर कुचलवाड़ा रोड पर मिल जाएगा। इस निर्णय के बाद जाकर मामला शांत हुआ।



