Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsपौष बड़े का भोग लगाकर प्रसादी वितरित

पौष बड़े का भोग लगाकर प्रसादी वितरित


Deoli News 29 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड स्थित महर्षि गौतम के मंदिर में रविवार को पौष बड़े का भोग लगाकर प्रसादी वितरित की गई।

इस मौके पर महर्षि गौतम मंदिर में पकौड़ी व हलवे का भोग लगाकर प्रसादी का वितरण शुरू किया गया। यहां सैंकड़ो लोगों ने प्रसादी प्राप्त की। इस दौरान समाज के सत्यनारायण सरसडी, राजेन्द्र शर्मा, गौतम हितकारिणी सभा देवली के अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा, संजय शर्मा, अमित गौतम, जगदीश शर्मा, मुरलीधर शर्मा, नवल जोशी, सत्यनारायण शर्मा, लादूलाल शर्मा समेत समाज कई लोगो ने प्रसादी वितरित की। उल्लेखनीय है कि पौष मास में हर वर्ष विभिन्न मंदिरों में भोग लगाकर प्रसादी वितरण की परंपरा वर्षो से चली आ रही है। वही भोग लगाने के बाद यह प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाता है। पौष का संगम शीत ऋतु से है। वहीं शीत ऋतु में शारीरिक सौष्ठव के लिए तेल से बना भोजन सेहतमंद रहता है। लिहाजा पौष महीने में पौषबड़ा का महत्व होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d