Deoli News 10 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ को लेकर पनवाड़ में 11 जनवरी को धार्मिक आयोजन होगा। इसे लेकर श्रीगोपीनाथ मंदिर में तैयारियां चल रही है।
ग्रामीण महावीर माली ने बताया कि यहां पर मंदिर को लाइट एवं फूलों से सजाया जाएगा। वहीं श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को एक वर्ष पूरा होने पर घर-घर में एक से पांच दीपक जलाकर खुशियां मनाई जाएगी। साथ ही मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव होगा। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू होगा, जो देर शाम तक चलेगा। संघ से जुड़े संपर्क प्रमुख पानमल खटीक, मंडल प्रमुख राजकुमार खटीक, उपखंड प्रमुख यतेंद्र नामा, खंड बौद्धिक प्रमुख महावीर नामा ने बताया कि यह कार्यक्रम धार्मिक भावना के साथ मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम रमेश खाती, महावीर प्रसाद माली, योगेंद्र सिंह राजावत, विक्रम सिंह, सावन नामा की देखरेख होंगे। गांव के हर घर में दीपक जलाकर भगवान को भोग लगाने की बात कही गई है।



