Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskस्थापना सम्मान समारोह में देवली के पदाधिकारी सम्मानित

स्थापना सम्मान समारोह में देवली के पदाधिकारी सम्मानित


Deoli News 10 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कोटा में हुए श्री तेजा ट्रस्ट जाट समाज के स्थापना समारोह और भामाशाह सम्मान समारोह में जाट समाज की विभिन्न समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

इस समारोह में देवली की श्रीजाट समाज विकास समिति के पदाधिकारियों को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। देवली से नानूराम चौधरी, तेजप्रकाश चौधरी, उदाराम चौधरी, जितेंद्र सिंह चौधरी, शिवजी लाल चौधरी निदेशक शिव पब्लिक स्कूल सिरोही, कज़ोड़ चौधरी, रामलाल चौधरी को सम्मानित किया गया। जिन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। साथ ही इन पदाधिकारियों के समाज सेवा के कार्यों का उल्लेख किया। समारोह के दौरान समिति अध्यक्ष नानूलाल चौधरी ने श्रीतेजा ट्रस्ट कोटा को बालिका शिक्षा के लिए 51 हजार रुपए भेंट किए। यहां जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने ट्रस्ट को 15 लाख रुपए भेंट करने की घोषणा की।

कार्यक्रम में पूर्व न्यायाधीश राजेंद्र सिंह चौधरी, किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री सत्यपाल चौधरी और पैरालंपिक पद्मश्री देवेंद्र झाझड़िया आदि उपस्थित थे।

नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं परामर्श शिविर शनिवार को

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d