Deoli News 10 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जन सेवा समिति देवली एवं कालेड़ा कृष्ण गोपाल आयुर्वेद भवन के तत्वाधान में 11 जनवरी को देवली में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित होगा।
जनसेवा समिति की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार यह शिविर तहसील परिसर स्थित राजस्थान पेंशनर भवन देवली में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। इसमें बड़े ऑपरेशन से ठीक होने वाली बीमारियों को छोड़कर शेष अन्य बीमारियों में उपचार व परामर्श दिया जाएगा। शिविर में आमजन श्वास, खांसी, मौसमी व पुराना नजला, जुकाम, चर्म रोग, मुखपाक, कब्ज, चर्म रोग, पुरुष ग्रंथि विकार, मधुमेह महिलाओं के रोग आदि रोगों में आयुर्वेद चिकित्सक जांच कर परामर्श देंगे। रोगियों को नि:शुल्क औषधि भी दी जाएगी। वहीं जिन रोगियों को चिकित्सालय में भर्ती रहकर इलाज की आवश्यकता होगी। उन्हें कालेड़ा कृष्ण गोपाल गांव स्थित आयुर्वेद औषधालय में भर्ती रखकर उपचार की सुविधा दी जाएगी।
भर्ती रोगियों को चिकित्सालय में महंगी दवाइयां के साथ, भोजन, दूध, फल नि:शुल्क दिए जाएंगे। इसके अलावा पीड़ित व्यक्ति शिविर के अलावा भी कालेड़ा स्थित आयुर्वेद चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।


