हरियाणा निवासी के दो जने गिरफ्तार
Jahazpur News 9 जनवरी (मोहम्मद आज़ाद नेब) अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाते हुए पण्डेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर ट्रक से 229 कर्टन में करीब 30 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी है।
पण्डेर थानाधिकारी कमलेश कुमार मीणा ने बताया कि थाना के सामने नाकाबंदी व वाहन चैकिंग शुरू की गई। इस दौरान जहाजपुर की ओर से आए एक ट्रक को रूकवाया गया। इसमें चालक ने अपना नाम शाहरुख पुत्र सहिद खान निवासी अजिजाबाद थाना पलवल हरियाणा व खलासी ने अपना नाम मोहमद शोकिन पुत्र असगर खान निवासी सुदाका थाना नूह हरियाणा होना बताया। वाहन को चैक किया गया तो केबिन के ऊपर व ट्रक बॉडी के दो पार्टेशन बनाकर अवैध हरियाणा ब्राण्ड शराब भरी हुई थी। यहां 11 अलग-अलग प्रकार की शराब मिली। अवैध शराब व दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर अनुसंधान शूरू किया गया।



