संदिग्ध खातों में जमा एक लाख 88 हजार रुपए की राशि फ्रिज कराई
Deoli News 16 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस थाना देवली ने साइबर शील्ड अभियान की कार्रवाई के दौरान 73 हजार रुपए अलग अलग पीड़ितों के खाते में रिफंड कराया हैं। वहीं पांच गुमशुदा मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
देवली थाना प्रभारी के अनुसार साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे साइबर शील्ड अभियान एवं आईजी रेंज अजमेर के निर्देश अनुसार पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इस दौरान उच्च अधिकारियों के सुपरविजन में पुलिस ने साइबर अपराध पर रोकथाम करते हुए पोर्टल पर दर्ज शिकायतों पर एक लाख 88 हजार रुपए की राशि संदिग्ध खातों में फ्रिज कराई गई है। इनमें 73 हजार रुपए की राशि परिवादियों के खाते में वापस रिफंड कराई गई। वहीं सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज गुमशुदा मोबाइल की तलाश कर पुलिस ने पांच मोबाइल फोन बरामद किए है, जो नियम अनुसार उनके मालिकों को सुपुर्द किए जाएंगे। उक्त कार्रवाई में देवली थाने के पुलिसकर्मी करतार सिंह का सराहनीय योगदान रहा है।



