Deoli News 17 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की प्रताप कॉलोनी निवासी एक 53 वर्षीय व्यक्ति की खेत में तबीयत बिगड़कर मौत होने का शुक्रवार को मामला सामने आया है।
देवली थाने के हेडकांस्टेबल रामेश्वर लाल ने बताया कि मृतक प्रभुलाल पुत्र का कजोडमल प्रजापत निवासी गांगीथला, जहाज़पुर व हाल निवासी प्रताप कॉलोनी देवली है। जिसकी शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़कर मौत हो गई। मामले में प्रभुलाल के पुत्र रोहित प्रजापत ने रिपोर्ट दी कि उसके पिता शुक्रवार सुबह खेत पर काम करने गए। इस दौरान वह अचेत हो गए। उन्हें देखकर लोगों ने एवं परिजनों ने एंबुलेंस 108 को सूचना दी। सूचना पर एंबुलेंस प्रभुलाल को लेकर देवली चिकित्सालय लाई। यहां चिकित्सकों ने जांच किए जाने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुत्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।



