Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsनिरीक्षण में स्कूल रिकॉर्ड देखा, केवी में नुक्कड़ नाटक हुआ

निरीक्षण में स्कूल रिकॉर्ड देखा, केवी में नुक्कड़ नाटक हुआ


Deoli News 21 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में मंगलवार को मुख्यमंत्री शिक्षा अभियान राजस्थान परीक्षा का अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा ने निरीक्षण किया।

उन्होंने रिकॉर्ड देखा। जहां पर सभी व्यवस्थाएं सही पाई गई। प्रधानाचार्य दयालराम मीणा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा कक्षा 3 से 8 तक के विधार्थियों की परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिससे बौद्धिक योग्यता का आकलन होगा। उनके साथ उप प्रधानाचार्य विमला मीणा, व्याख्याता रविशंकर मीणा, अन्तिम बाला, संजय सोयल उपस्थित थे। इसी तरह मीणा ने अम्बापुरा, रुपारेल, ककोडिया व राजमहल स्कूलों का भी निरीक्षण किया।

केवी में नुक्कड़ नाटक हुआ

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली में ‘परीक्षा पे चर्चा 2025 (पीपीसी 2025) के 8वें संस्करण को लेकर नुक्कड़ नाटक हुआ। यह नुक्कड़ नाटक छात्रों को परीक्षा के तनाव और शिक्षा से जुड़े विषयों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बच्चों के मन में उठने वाले तनावग्रस्त प्रश्नों का उत्तर प्रदान करने का एक मंच प्रदान करती है।

छात्रों ने नाटक के माध्यम से बच्चों को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि परीक्षा के डर, पढ़ाई के दबाव, और छात्रों के जीवन से जुड़ी अन्य समस्याओं का सरल व् सहज उत्तर प्राप्त कर परीक्षा की तैयारी बिना डर और तनाव कर सके। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य नवरतन मित्तल ने बताया की इस नाटक ने छात्रों को अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एक नया और मजेदार तरीका दिया। प्रतियोगिता में किरण तिवाड़ी व हरीश सिवासियां का सहयोग रहा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d