Deoli News 21 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला कलक्टर के निर्देशानुसार मंगलवार को उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीना ने लक्ष्य 2025 पढ़ाई विद एआई के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सावतगढ़ का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कक्षा 10 में पूर्व में लिए गए गणित विषय के टेस्ट के संदर्भ में छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों पर चर्चा की। वही कम प्रगति वाले छात्रों पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देश दिए। इसके अलावा पोर्टल पर उपलब्ध शिक्षण सामग्री से छात्रों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने को कहा। गत वर्षो के प्रश्न पत्र छात्रों से हल कर शिक्षण स्तर में सुधार लाने की बात कही।
दूनी नगर पालिका में होंगे 20 वार्ड
स्वास्थ्य शासन विभाग की ओर से 22 नवंबर 2024 द्वारा राज्य की नवगठित नगर पालिकाओं में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार वार्डों के गठन एवं परिसीमांकन के निर्देश दिए थे। इसके तहत नवगठित नगर पालिका दूनी में वार्डों की कुल संख्या 20 निर्धारित की गई है। इसे लेकर जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने सूचना जारी की है।
लिहाजा दूनी के प्रस्तावित वार्डों के संबंध में प्रारूप क एवं ख प्रारूप प्रकाशन होने के 20 दिन की अवधि आगामी 9 फरवरी तक आमजन आपत्ति आमंत्रित कर सकते हैं। उक्त अवधि में कोई भी व्यक्ति वार्ड के संबंध में अपनी लिखित आपत्ति नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दूनी एवं कार्यालय उपखंड अधिकारी देवली तथा जिला कलक्टर कार्यालय को प्रस्तुत कर सकते हैं।



