Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministration15 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौपा

15 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौपा

राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों की समस्या एवं मांग


Deoli News 21 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान राजस्व मंत्रालय कर्मचारी संघ देवली ने ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में सोमवार को मुख्य सचिव के नाम देवली उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीना को ज्ञापन सौपा है।

इस ज्ञापन में संगठन की 15 सूत्रीय मांगे रखकर उनकी पूर्ति का आग्रह किया। ज्ञापन में बताया कि राजस्व एवं भू प्रबंधन उपनिवेशन विभाग सरकार का एक मुख्य विभाग है। जिससे सरकार को आय देने के साथ आम जनता किसानों से जुड़े संवेदन मामलों की निस्तारण आदि में मदद मिलती है। विभिन्न विभागों से संबंध बनाकर मॉनिटरिंग, आपदा प्रबंधन, निर्वाचन, जनगणना, महामारी आदि सेवा दी जाती है। लिहाजा मंत्रालय कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान देने की जरूरत है। ज्ञापन में राजस्व विभाग में तहसीलदार के पदों पर मंत्रालय संवर्ग का कोठा यथावत रखने, राजस्व विभाग के अधीन राजस्व मंडल के अधीन संभागीय आयुक्त कार्यालय, जिला कलेक्टर्स व उपनिवेशन विभाग भू प्रबंधन विभाग को मंत्रालयिक निदेशालय में शामिल नहीं करने, राज्य के उपखंड अधिकारी कार्यालय में कार्यभार अनुसार नवीन पदसर्जन करने, नवगठित जिला कार्यालय में स्वीकृत पदों पर स्पष्ट नीति बनाकर स्थाई रूप से नियमित कर्मचारी लगाने एवं स्वीकृत पदोन्नति के पदों को डीपीसी में शामिल कर पदोन्नति दी जाने, राजस्व विभाग के अंतर्गत मंत्रालय कर्मचारियों के भी अवकाश रक्षित पदों का सृजन करने सहित 15 मांग रखी गई। ज्ञापन सौपने में राहुल शर्मा समेत कई कर्मचारी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d