Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsबनास नदी में डूबते हुए बुजुर्ग को ग्रामीणों ने बचाया

बनास नदी में डूबते हुए बुजुर्ग को ग्रामीणों ने बचाया

बुजुर्ग है इटूँदा निवासी, भटक कर चले गए थे नदी क्षेत्र में


Deoli News 24 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के इटुंदा गांव निवासी एक 75 वर्षीय बुजुर्ग गुरुवार दोपहर बाद भटक कर धुंवाला इलाके की बनास नदी क्षेत्र में पहुंच गए। जहां वे अनजाने में पानी में डूबने लगे।

इस दौरान पास के नविको की उन पर नजर पड़ गई। जिन्होंने बोट की मदद से तत्काल बुजुर्ग को बचा लिया और हनुमान नगर पुलिस को सूचना देकर देवली चिकित्सालय भिजवाया। हनुमान नगर थाना पुलिस के हेडकांस्टेबल रामराय ने बताया कि सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक दुर्गालाल मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग को देवली चिकित्सालय लेकर आए। हेडकांस्टेबल रामराय ने बताया कि यह बुजुर्ग किशन गोपाल पुत्र दुर्गालाल माहेश्वरी निवासी इटुंदा है। उनके पुत्र अशोक ने बताया कि उनके पिता किशन गोपाल बोरड़ा गणेश जी दर्शन के लिए आए थे। इसके बाद वे भटक गए। उन्होंने बताया कि पिता किशन गोपाल मानसिक रूप से थोड़े अस्वस्थ है। जिनका उपचार भी चल रहा है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात 9 से 9:30 के बीच बुजुर्ग पानी में डूबने लगे। इस पर आसपास के नाविकों ने तत्काल पहुंचकर उन्हें पानी से बाहर निकाल दिया और पुलिस को सूचना दी।

बताया गया कि बुजुर्ग किशन गोपाल मानसिक रूप से अस्वस्थ है, जो भटककर बनास नदी क्षेत्र में आ गए। वहीं पुलिस की सूचना पर परिजन देवली पहुंचे, जो बाद में बुजुर्ग किशन गोपाल को अपने साथ गांव ले गए। लेकिन बुजुर्ग के डूबने की सूचना से परिजन चिंतित हो गए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d