Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpदिल्ली की जीत पर, देवली बीजेपी में खुशी का माहौल

दिल्ली की जीत पर, देवली बीजेपी में खुशी का माहौल


Deoli News 8 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दिल्ली विधानसभा चुनाव एवं वहां की छतरपुर विधानसभा में जीत दर्ज करने पर शनिवार को भाजपा शहर मंडल देवली ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई।

इसे लेकर मंडल अध्यक्ष अंकित डाबर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता शहर के छतरी चौराहे पर एकत्र हुए। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर खुशी का इजहार किया और आतिशबाजी की। दरअसल देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी बनाए गए थे। जिनके नेतृत्व में वहां पार्टी ने जीत दर्ज की। पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं द्वारा खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान परस्पर मिठाई खिलाकर कर जश्न मनाया गया। यहां उमाशंकर खुटेटा, दिनेश जैन, प्रमोद मंगल, सुनील सेठी, नवनीत धाकड़, नन्द सिंह शक्तावत, नीरज जैन, अंकित बड़जात्या, मुकेश मीणा, सोजी धाकड़, आशीष पंचोली, कुलदीप सेन, वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद खूंटेटा, लोकेश सेन, दीपक मंगल, दीनदयाल विजय, सुमित गौतम, भानु सिंहल, सत्यनारायण साहू, बुद्धिप्रकाश साहु, अशोक मंडल सहित कई कार्यकर्ता थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d