Sunday, April 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsसत्संग व भजन में देर रात तक मौजूद रहे श्रद्धालु

सत्संग व भजन में देर रात तक मौजूद रहे श्रद्धालु

“भजनों की बही बयार”


Deoli News 9 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) रेगर समाज की ओर से बीजवाड़ के बाबा रामदेव मंदिर में आयोजित सत्संग समारोह में देर रात तक श्रद्धालु डटे रहे। महावीर कसोटिया ने बताया कि सत्संग का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ रेगर महासभा के जिला उपाध्यक्ष गुदडमल जगरवाल ने किया।

उन्होंने कहा कि सत्संग से जीवन में बदलाव आता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से सनातम धर्म की रक्षा के साथ ही सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। टोडारायसिंह थड़ोली से आए संत किशन लाल सुवासिया ने गुरु वंदना के भजन की प्रस्तुति दी और कहा कि संयम व धैर्य से सब कुछ हासिल किया जा सकता है। कोटा से आए रघुनाथ भारती, निमेड़ा के श्रवण दास, किशनगढ़ के भंवर लाल मंडोलिया, कादेड़ा गोपाल लाल, थड़ोली के जगदीश महाराज, सरवाड़ के गरीब दास, केकड़ी के मुकेश व पीरु लाल आदि संतों ने भी ईश्वर महिमा, गुरु महिमा, सत्संग महिमा आदि पर आधारित भजनों की प्रस्तुतियां दी। इससे पूर्व आयोजन समिति के कैलाश सिंघाड़िया, महेंद्र शेर आदि सदस्यों ने अतिथियों का सम्मान किया। इसी प्रकार सांपला से आए नन्हे कलाकार मीनाक्षी वर्मा व भावेश रेगर ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d