Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpकुंचलवाड़ा माताजी रोड का विधायक ने किया शिलान्यास

कुंचलवाड़ा माताजी रोड का विधायक ने किया शिलान्यास

करीब 15 करोड़ की लागत से बनेगी सीसी सड़क


Deoli News 15 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कुंचलवाड़ा बीजासन माताजी मंदिर की देवली से संपर्क सड़क का विधायक गोपीचंद मीणा ने शुक्रवार को शिलान्यास किया। उक्त सड़क पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुकी है, इसके निर्माण की वर्षों से लोग मांग कर रहे थे।

इसी मांग को पूरा करने के लिए क्षेत्रीय विधायक गोपीचंद मीणा ने 15 करोड रुपए की लागत से सीसी सड़क, नाला निर्माण व डिवाइडर काम शिलान्यास किया। इस निर्माण कार्य की विधायक की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री बजट सत्र में घोषणा हुई थी। इससे पूर्व विधायक का पेट्रोल पंप चौराहे पर ग्रामीणों सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ता बाइक पर विधायक को बैठाकर रैली के रूप में शिलान्यास स्थल तक लेकर गए। कई जगह पर विधायक का ग्रामीणों ने भी स्वागत किया। कार्यक्रम में हनुमान नगर नवयुवक मंडल के चेतन शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों द्वारा 21 किलो की माला पहनाकर विधायक का आभार जताया। विधायक गोपीचंद मीणा ने लोगों को भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आएगी। इससे पूर्व में भी जैन कॉलोनी में 50 लाख की सीसी रोड तथा ज्योति कॉलोनी में जैन मंदिर वाली सड़क का भी निर्माण करवाया गया है।

कार्यक्रम में जहाजपुर पंचायत समिति प्रधान, कुचलवाड़ा से रामसिंह शक्तावत, पंचायत सरपंच छोटूलाल बैरवा, परमेश्वर सोयल, अरविंद सिंह, मनोज सैनी, दिनेश माली, प्रमोद सेन, विक्रम सिंह, तहसीलदार रवि मीणा, आत्माराम मीणा, सुरेश मीणा, गोविंद सेन, अश्विनी चौधरी, रोहित सोयल, पिंटू खटीक, राकेश शर्मा, प्रदीप सेन, प्रमोद सुवालका, अनिल सुवालका, हनुमंत सिंह, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी समेत कुंचलवाड़ा व हनुमान नगर के लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d