Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबोरवेल से मोटर और केबल चुराने के दो आरोपी गिरफ्तार

बोरवेल से मोटर और केबल चुराने के दो आरोपी गिरफ्तार


Deoli News 25 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप की हनुमान नगर थाना पुलिस ने बोरवेल से मोटर एवं केबल चुराने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा धर्मेंद्र सिंह के अनुसार गत 23 फरवरी को कुचलवाड़ा कला थाना हनुमान नगर निवासी राजू पुत्र भैरूलाल वर्मा की रिपोर्ट पर चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने निगरानी कर बोरवेल की केबल और मोटर चुराने के दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी रामेश्वर पुत्र लादूनाथ योगी निवासी अमूथन लक्ष्मीपुरा पुलिस थाना तालेड़ा जिला बूंदी और नंदकिशोर उर्फ नंदा पुत्र पोखरलाल माली निवासी सिलोर पुलिस थाना सदर जिला बूंदी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार मामले के खुलासे में गठित टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी व निरीक्षक गणेशराम ने किया। जबकि सहायक उपनिरीक्षक दुर्गालाल, पुलिसकर्मी लालाराम समेत शामिल थे। इनमें लालाराम की भूमिका प्रमुख रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछले कई महीनो से हनुमान नगर थाना इलाके समेत देवली क्षेत्र में भी निर्माण अधीन मकान एवं घरों के बाहर बोरवेल में लगी केबल चुराने के कई मामले सामने आए थे। इन सबके थाने में प्रकरण भी दर्ज हुए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d