Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationईमान का सम्मान, लौटाई थी एक लाख रुपए की सोने की चेन

ईमान का सम्मान, लौटाई थी एक लाख रुपए की सोने की चेन


Deoli News 13 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के वार्ड नं 17 निवासी एक महिला की खोई हुई सोने की चेन ईमान के साथ लौटाकर महिला सफाई कर्मचारी ने अनुकरणीय काम किया है। वहीं महिला कर्मचारी के उक्त नेक और ईमानदारीपूर्वक किए गए काम का होली के मौके पर गुरुवार को सम्मान किया गया।

Oplus_131072

इस दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा के निर्देश पर सहायक अभियंता सुमित खोरवाल, कार्यालय सहायक मोहम्मद अली, सफाई निरीक्षक कुलदीप सिंह शक्तावत एवं कर्मचारी दिग्विजय सिंह वार्ड नं तीन स्थित महिला सफाई कर्मचारी लक्ष्मी बाई पत्नी राजेश तेजी के घर पहुंचे। उन्होंने महिला सफाई कर्मचारी लक्ष्मी का शॉल ओढ़ाकर, फूलों का गुलदस्ता भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। नगर पालिका कर्मचारियों ने कहा कि महिला सफाई कर्मचारी की ईमानदारी ने लोगों के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों राजकुमारी जैन पत्नी नरेंद्र बड़जात्या की करीब 14 ग्राम वजनी सोने की चेन शांतिनाथ मंदिर के पास हो गई थी। यह चैन बाद में महिला सफाई कर्मचारी लक्ष्मीबाई को मिली। जिसे कर्मचारी ने चैन मालिक राजकुमारी को यह वापस लौटा दी। वही फोन पर अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ने महिला सफाई कर्मचारी को उक्त नेक काम के लिए बधाई दी।

महिला सफाई कर्मचारी ने लौटाई सोने की चेन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d