Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsघर की खिड़की तोड़कर वारदात करने वाले बाछड़ा गैंग के दो सदस्य...

घर की खिड़की तोड़कर वारदात करने वाले बाछड़ा गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

गत वर्ष शहर के जयपुर रोड पर शिव कॉलोनी की थी वारदात

वृद्धा को बनाया था बंदी


Deoli News 15 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित शिव कॉलोनी में गत वर्ष जुलाई में घर की खिड़की तोड़कर भीतर घुसने के बाद बदमाशों ने एक वृद्ध महिला को बंधक बनाकर लूट की वारदात की थी। उक्त वारदात का शनिवार को देवली पुलिस ने खुलासा किया है।

देवली उप अधीक्षक रामसिंह एवं थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर ने बताया कि गत वर्ष 25 जुलाई की रात यह वारदात हुई थी। यह वारदात शिव कॉलोनी स्थित नरेश कुमावत के घर पर हुई। इस रात नरेश कुमावत ऊपर अपने कमरे में सो रहे थे। जबकि उनकी बुजुर्ग मां गायत्री देवी नीचे सो रही थी। रात करीब ढाई बजे खिड़की तोड़कर एक अज्ञात बदमाश घर में घुसा और भीतर से उसने कमरे का गेट खोल दिया। जिससे तीन अन्य बदमाश अंदर आ गए। चारों जनों ने प्रार्थी की मां को जान से मारने की धमकी दी और चुप रहने को कहा।

इस दौरान बदमाशों ने अलमारी को तोड़ दिया। इसमें रखे करीब 3 से 4 हजार रुपए नकद, सिल्वर के ड्रम में रखें चांदी की पायजेब, चांदी की चूड़ियां, चांदी के सिक्के, चांदी के बरन निकालकर ले गए। वहीं मां को धमकी देकर गए। रात करीब 3 बजे जब प्रार्थी उठा तो दरवाजा बंद था। वही शंका होने पर मालूम किया तो यह वारदात सामने आई। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। उस दौरान पुलिस ने मामला दर्ज किया। वही थाना प्रभारी दौलतराम, सहायक उपनिरीक्षक दिलीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने अंतरराज्य बाछड़ा गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश मध्यप्रदेश, राजस्थान व अन्य राज्य में भी वारदात कर चुके हैं।

Oplus_131072

मामले में पुलिस ने पप्पू पुत्र राजेंद्र बाछड़ा निवासी तलाऊ थाना मनासा मध्य प्रदेश एवं भीमा पुत्र बसंती लाल बाछड़ा निवासी हाड़ी पिपल्या थाना कुकड़ेश्वर मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है। पप्पू के खिलाफ 5 तथा भीमा के खिलाफ 6 अलग-अलग थानों में प्रकरण पंजीकृत है।

प्रीवियस न्यूज़ : 26 जुलाई 2024

वृद्धा को बंदी बनाकर लूटे जेवरात, देवली में निकली चोरों व नकबजनों की बारात

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d