Deoli News 26 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस थाना हनुमान नगर द्वारा अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने एक आरोपी मुकेश कुमार टांक को गिरफ्तार कर लिया है।
उसके कब्जे से 150.8 लीटर अवैध शराब बरामद की है। जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपए है। उक्त कार्रवाई कोटा रोड स्थित निजी स्कूल के पास की गई। हनुमान नगर थाना प्रभारी गणेश राम ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य आरपीएस, और वृताधिकारी नरेंद्र पारीक आरपीएस के निर्देशन में की गई है। पुलिस टीम में कैलास चंद, गिरधारी हेडकॉन्स्टेबल, कालुराम हेडकॉन्स्टेबल, प्रदीप कॉन्स्टेबल, धर्मेंद्र, टीकम चंद, गोपाल, कन्हैयालाल, घीसुलाल और बनवारीलाल कॉन्स्टेबल शामिल थे। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है।



